पैरानॉर्मल टूरिज्म : हाल के कुछ समय में भारत में पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग अब पैरानॉर्मल डेस्टिनेशंस की यात्रा कर इसका अनुभव ले रहे हैं। आइए जानते हैं, आखिरकार पैरानॉर्मल डेस्टिनेशन क्या होते हैं, जिनका आकर्षण लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है।

पैरानॉर्मल टूरिज्म: भारत में ट्रैवलिंग का शौक लोगों में काफी गहरा है, और देश की जीडीपी में ट्रैवलिंग का योगदान 6 प्रतिशत तक है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं। हालाँकि, पिछले कुछ समय से भारत में पैरानॉर्मल टूरिज्म का चलन तेजी से बढ़ा है। अब बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे टूरिज्म को काफी पसंद करने लगे हैं।

विशेष रूप से जो लोग एडवेंचर के शौकिन हैं, उनके लिए यह टूरिज्म एक बेहतरीन ट्रैवल ट्रेंड साबित हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि पैरानॉर्मल टूरिज्म होता क्या है? क्या आप इसके बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको पैरानॉर्मल टूरिज्म से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करेंगे।

पैरानॉर्मल टूरिज्म : क्या है पैरानॉर्मल टूरिज्म

पैरानॉर्मल टूरिज्म में लोग भूतिया और रहस्यमयी स्थानों की यात्रा करना पसंद करते हैं। कई लोग मानते हैं कि आज भी भूतप्रेत, आत्माएं और अन्य अदृश्य शक्तियां मौजूद हैं। इस टूरिज्म का उद्देश्य रहस्यमयी घटनाओं का अनुभव करना होता है, हालांकि कभीकभी यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। पैरानॉर्मल टूरिज्म का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं होता, बल्कि यह एक साहसिक अनुभव भी होता है।

जरूर  पढ़े :-     चकराता: देहरादून के पास एक शांत हिल स्टेशन जहां बिताएं रिलैक्सिंग वेकेशन

भारत के पैरानॉर्मल डेस्टिनेशन

भानगढ़ किला: राजस्थान का भानगढ़ किला न केवल भारत, बल्कि एशिया की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि किले में किसी तांत्रिक की आत्मा आज भी भटक रही है। रात के समय कई लोगों ने यहां पायल की आवाजें सुनने का दावा भी किया है। सूरज डूबने के बाद इस किले में प्रवेश करना मना है।

वाड़ा किला: पुणे का वाड़ा किला भी एक रहस्यमयी स्थल माना जाता है। यहां शाम के समय जाने की मनाही है। कई लोग दावा करते हैं कि रात के दौरान यहां अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं।

फिरोजशाह कोटला किला: दिल्ली का फिरोजशाह कोटला किला भी भूतिया स्थल माना जाता है। यह माना जाता है कि इस खंडहर में जिन्न रहते हैं। यह किला शहर के बीचोंबीच स्थित है। हर गुरुवार को लोग यहां अपनी अर्जी लगाने आते हैं, और यहां एक मस्जिद भी है। साथ ही, शाम के समय इस किले में प्रवेश करने की मनाही है।

Your Comments