गर्मियों में किशमिश कैसे खाएं : गर्मियों में किशमिश खाने का सही तरीका जानिए, वरना बढ़ सकती है शरीर की गर्मी किशमिश भले ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। खासकर गर्मियों में इसे कैसे खाया जाए, यह जानना बेहद जरूरी है। अगर आप कच्चे किशमिश खाते हैं, तो यह आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है और पेट को भी गर्म कर सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में किशमिश का सेवन करने से पहले इसे पानी में भिगोकर ही खाएं। भिगोई हुई किशमिश न सिर्फ पाचन में मदद करती है, बल्कि यह ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी लाभदायक होती है।

गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और ऐसे में शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए हमें अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि यह ऐसा मौसम है जिसमें बीमार पड़ने का खतरा अधिक रहता है। अगर आप गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर रहे हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

मार्केट में कई प्रकार की किशमिश उपलब्ध हैं, जिन्हें अलगअलग तरीकों से खाया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में खासतौर पर भिगोई हुई किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करना सबसे बेहतर होता है। इसकी गर्म तासीर के कारण अगर आप इसे सीधे खाएंगे, तो यह शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इस आर्टिकल में जानिए, गर्मी में किशमिश खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि इसके फायदे पूरी तरह से मिल सकें।

एक दिन में कितने किशमिश खाने चाहिए?

ड्ड्राई अंगूर यानी किशमिश में आयरन, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यह पुरुषों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। जयपुर की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गर्मी के मौसम में बच्चे हों या बड़े, सभी रोज़ाना 10 भिगोई हुई किशमिश खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, किशमिश को भिगोकर ही खाना चाहिए। अगर आप तय मात्रा से अधिक किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

किशमिश वाली पानी

गर्मियों में किशमिश का सेवन करते समय इसे कभी भी कच्चा न खाएं। बेहतर होगा कि आप किशमिश को रातभर साफ पानी में भिगोकर रखें और सुबह उसे छानकर किशमिश खाएं और पानी पी जाएं। यह भिगोई हुई किशमिश और उसका पानी पेट और पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है।

किशमिश पानी पीते हुए समय और मात्रा का ध्यान रखें

किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। गर्मियों में अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट्स से परहेज़ करना चाहिए, लेकिन भिगोई हुई किशमिश को आप सलाद में मिलाकर भी स्वाद के साथ हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं।

वजन कंट्रोल

भीगी हुई किशमिश में भरपूर फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता। यह अनहेल्दी स्नैकिंग का हेल्दी विकल्प बन सकती है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। किशमिश में मौजूद विटामिन C, बीकॉम्प्लेक्स और फेनोलिक यौगिक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाकर कई बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं।

Your Comments