गोंद कतीरा : गर्मी में गोंद कतीरे और सर्दी में गोंद का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह दोनों दिखने में लगभग समान होते हैं, लेकिन इनकी तासीर बहुत अलग होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि गोंद और गोंद कतीरे में क्या अंतर है।
Table of Contents
मौसम के अनुसार हमारी डाइट में बदलाव आता है। गर्मी के मौसम में ऐसे आहार लेना चाहिए, जो शरीर को ठंडक दे और गर्मी से बचाए, साथ ही शरीर को ऊर्जा प्रदान करे। गोंद कतीरा इस दौरान एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे गर्मी में कई लोग अलग–अलग तरीकों से सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी है।
गोंद कतीरा और गोंद का रूप लगभग एक जैसा होता है, लेकिन दोनों में कई फर्क होते हैं। इसलिए इन्हें अलग–अलग मौसम और तरीके से लिया जाता है। आइए जानते हैं इन दोनों के बीच का अंतर, सेवन के फायदे और नुकसान के बारे में।
गोंद कतीरा
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, और इसे गर्मी के मौसम में सेवन करना फायदेमंद होता है। यह कतीरे के पेड़ से निकलता है और सूखे गोंद जैसा होता है, जो पानी में भिगोने पर जिलेटिन जैसा फूल जाता है। इसे पानी या छाछ जैसी लिक्विड चीजों के साथ लिया जाता है। आमतौर पर इसे रातभर पानी में भिगोकर, सुबह शरबत या दूध में मिलाकर पिया जाता है। इसके अलावा, इसे फालूदा में भी मिलाया जाता है, जो ठंडक और स्वाद दोनों में वृद्धि करता है। गर्मियों में गोंद कतीरा को गुलाब शरबत या बेल शरबत में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जाता है।
गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसके अतिरिक्त, गोंद कतीरे में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से स्किन को भी लाभ होता है, और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
गोंद
गोंद, गोंद कतीरे की तरह दिखता है, और इसे विभिन्न तरीकों से सेवन किया जाता है। गोंद को घी में तलकर, सूखे मेवे, आटा और गुड़ के साथ लड्डू बनाए जाते हैं। कुछ लोग इसे भुना हुआ गोंद गर्म दूध में मिलाकर भी पीते हैं। इसे कई तरह से खाया जा सकता है। गोंद में कई पोषक तत्व होते हैं और इसे आमतौर पर “एडिबल गोंद” या “गोंद बबूल” के नाम से जाना जाता है, और इसकी तासीर गर्म होती है।
गोंद पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसे सर्दी में सेवन करना लाभकारी होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंड से बचाने में मदद करता है। हालांकि, गोंद और गोंद कतीरा दोनों को सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।