अर्जुन कपूर फ्लॉप फिल्म : बॉलीवुड का ये एक्टर ना तो अपनी पर्सनल लाइफ में कामयाब हो सका और ना ही प्रोफेशनल फ्रंट पर कुछ खास कर पाया। एक समय इस एक्टर का अफेयर खुद से 12 साल बड़ी और एक बच्चे की मां के साथ था। इतना ही नहीं, इसने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप मानी जाने वाली फिल्म में भी काम किया है।

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वह मशहूर कपूर फैमिली से ताल्लुक रखता है। उसके चाचा एक सुपरस्टार हैं, पिता एक नामी प्रोड्यूसर और बहनें भी बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं। बावजूद इसके, फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी उसका करियर कुछ खास नहीं चला। हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो हमेशा चर्चा में रहा।

कभी यह अभिनेता एक ऐसी एक्ट्रेस के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ था, जो उससे उम्र में 12 साल बड़ी थीं और एक बच्चे की मां भी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाया और सालों बाद टूट गया। प्रोफेशनल तौर पर भी एक्टर को नाकामी का सामना करना पड़ा और उसके नाम बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म दर्ज है। तो आइए जानें कि आखिर ये एक्टर है कौन?

12 साल बड़ी मलाइका संग था अर्जुन का अफेयर

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। कभी उनका नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा से जुड़ा, तो वहीं बाद में उनका दिल सलमान की पूर्व भाभी और मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर आ गया।

मलाइका अरोड़ा ने पहले अरबाज खान से शादी की थी और दोनों एक बेटे अरहान खान के मातापिता बने। हालांकि, साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका की जिंदगी में उनसे 12 साल छोटे अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों के रिश्ते की चर्चा हर तरफ थी और फैंस को उम्मीद थी कि ये रिश्ता शादी तक पहुंचेगा।

लेकिन ऐसा नहीं हो सकाकरीब 6 साल तक डेटिंग करने के बाद, अर्जुन और मलाइका ने साल 2024 में अपने रास्ते अलग कर लिए

60 करोड़ी फिल्म, 60 हजार भी नहीं कमा पाई

अर्जुन कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म इशकजादे से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, पिछले 13 सालों के करियर में अर्जुन को लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा है।

उनकी फिल्म लेडी किलर, जो साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर 60 हजार रुपये भी नहीं कमा पाई। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में थीं।

यह फिल्म अर्जुन कपूर के करियर की सबसे बड़ी असफलताओं में से एक मानी जाती है।

Your Comments