प्रियंका चोपड़ा आज एक वैश्विक स्टार हैं। उन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोग पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह बहुत कम लोगों को नसीब होती हैं। साल 2002 में उन्होंने साउथ फिल्म ‘थमिजान’ से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। जब उन्होंने पहली बार विलेन का किरदार निभाया, तो उसमें भी छा गईं। साउथ सिनेमा से शुरू हुआ उनका यह सफर हॉलीवुड तक पहुंच गया है।

प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में, साल 2000 में, मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके तुरंत बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और पहली बार तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में नजर आईं। फिर साल 2003 में, उन्होंने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद आई उनकी कई फिल्में हिट नहीं, बल्कि सुपरहिट रहीं। इनमें ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘क्रिश’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में उनकी बॉलीवुड डेब्यू के तीन साल के अंदर ही रिलीज हुई थीं।

उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई सुपरस्टारों के साथ काम किया है। साल 2015 तक प्रियंका ने लगातार बॉलीवुड फिल्में की। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों पर उतनी ध्यान नहीं दिया। यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही हो, कुछ फिल्में फ्लॉप भी रहीं। लेकिन आज वह बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। वह एक ग्लोबल स्टार हैं। किसी दूसरे देश में जाकर अपनी पहचान बनाना, और बिल्कुल ‘A’ से शुरू करना आसान नहीं होता है। लेकिन प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्में

अब तक प्रियंका चोपड़ा ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पिछले 5 सालों में उन्होंने 6 फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें साल 2020 में शामिल हैं शॉर्ट फिल्म ‘वी आर ओनली फैमिली’, ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘हैप्पीनेस कंटिन्यू’, साल 2021 में ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, और साल 2023 में ‘लव अगेन’ और ‘टाइगर’।

जरूर पढ़े:-     जैकलीन फर्नांडिस की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर बढ़ी मुश्किलें

प्रियंका ने ‘टाइगर’ में अभिनय नहीं किया, बल्कि निर्देशन किया। इसके अलावा, वे अब हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे फ्रैंक ई फ्लावर्स निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। साथ ही, उन्होंने साल 2023 में हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाेडल’ में भी अपना अभिनय प्रस्तुत किया था, जो काफी चर्चा में रही थी।

ऐसे रचा इतिहास

प्रियंका चोपड़ा को पावर वूमेन कहा जाता है। वे हमेशा अपने विचारों को बहुत स्पष्ट तरीके से व्यक्त करती हैं। भारत में अभिनेताओं की तुलना में अभिनेत्रियों को कम फीस मिलती है, लेकिन प्रियंका ने हॉलीवुड में अभिनेताओं जितनी फीस लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने हॉलीवुड में सबसे अधिक फिल्मों में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 92 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Your Comments