प्रियंका चोपड़ा संगीत परफॉर्मेंस : प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के जश्न में परिवार संग व्यस्त हैं। हाल ही में उनके संगीत समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ धूमधाम से डांस करती दिखाई दे रही हैं।
Table of Contents
प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने भाई के संगीत समारोह का खूब आनंद लेते देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं, उनके पति निक जोनस और परिवार के अन्य सदस्य भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ के संगीत समारोह में ब्लू रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके पति निक जोनस ने भी अपने कपड़े प्रियंका के आउटफिट के साथ कॉर्डिनेट किए हैं। जहां प्रियंका बॉलीवुड गानों पर थिरकती दिख रही हैं, वहीं निक भी अपने गानों से सभी को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दोनों की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा संगीत परफॉर्मेंस : निक की परफॉर्मेंस ने बांधा समां
एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा निक के गानों पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। फंक्शन के दौरान निक स्टेज पर पूरी तरह रॉकस्टार मूड में दिख रहे हैं। वहीं, प्रियंका ने भी कई गानों पर परफॉर्म किया, जिनमें उनकी फिल्म ‘7 खून माफ‘ का गाना ‘डार्लिंग‘, शाहिद कपूर की फिल्म ‘दिल मांगे मोर‘ का टाइटल ट्रैक, ‘कमीने‘ का ‘धन ते नान‘ और ‘ब्राइड एंड प्रिजुडिस‘ का ‘बल्ले बल्ले‘ शामिल हैं।
भाई–भाभी के साथ किया डांस
शादी के फंक्शन से लगातार तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रियंका अपने भाई और भाभी के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। हल्दी सेरेमनी में एक्ट्रेस के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी ट्रेडिशनल लुक में दिखे। इस दौरान प्रियंका शाहरुख खान के गाने ‘छैंया छैंया‘ पर थिरकती हुई दिखाई दीं, और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।