पंकज त्रिपाठी बेटी आशी : पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के जरिए अपना डेब्यू किया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बेटी की इस नई शुरुआत को देख पंकज त्रिपाठी भावुक हो गए।

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी ने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अब उनके लिए गर्व का पल है, क्योंकि उनकी बेटी आशी भी अभिनय जगत में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है।

सालों से अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले पंकज त्रिपाठी की अगली पीढ़ी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। कॉलेज में पढ़ रही आशी ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिसे खूब सराहा जा रहा है। साथ ही, उनकी खूबसूरती की भी जमकर तारीफ हो रही है।

पंकज त्रिपाठी की बेटी का एक्टिंग डेब्यू

आशी ने फिल्मों से नहीं, बल्कि एक म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। उनके डेब्यू सॉन्ग का नामरंग डारोहै, जो हाल ही में रिलीज हुआ और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनकी खूबसूरती और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो में उनके अपोजिट प्रभाकर स्वामी नजर आ रहे हैं। इसमें आशी एक पेंटर की म्यूज (प्रेरणा) की भूमिका निभा रही हैं। करीब ढाई मिनट का यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।

पंकज त्रिपाठी हुए इमोशनल

बेटी के एक्टिंग डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी भावुक हो गए और उन्होंने उसके आगे के सफर को लेकर उत्साह जताया। पंकज ने कहा, “आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे और मृदुला (मेरी पत्नी) के लिए गर्व का पल था, साथ ही यह बेहद भावुक क्षण भी रहा। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति जुनूनी रही है, और उसके पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी सहज अभिव्यक्ति देखना हमारे लिए खास था। अगर यह उसकी शुरुआत है, तो मैं उसके आगे के सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

कॉलेज स्टूडेंट हैं आशी

पंकज और मृदुला की बेटी आशी फिलहाल 18 साल की हैं और मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं।रंग डारोगाने के म्यूजिक कंपोजर, अभिनव आर कौशिक, ने इस सॉन्ग के लिए आशी को कास्ट करने की इच्छा जताई थी। जब उन्होंने इस बारे में पंकज त्रिपाठी से संपर्क किया, तो वह बेटी के एक्टिंग डेब्यू के लिए तुरंत सहमत हो गए।

Your Comments