जन्नत जुबैर फैजू ब्रेकअप : टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू की जोड़ी को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं, और उनके वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। लेकिन फैंस के लिए एक दुखद खबर है — खबरें हैं कि जन्नत और फैजू का ब्रेकअप हो गया है।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर, जो इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान से भी ज्यादा फॉलोअर्स से जुड़ी हैं, लंबे समय से फैसल खान (मिस्टर फैजू) को डेट कर रही थीं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से नाम नहीं दिया, लेकिन अक्सर साथ नजर आते थे। कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ‘ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जब जन्नत से फैजू को भाई मानने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री हमेशा कुछ और ही कहानी बयां करती थी, लेकिन अब फैंस का ये फेवरेट कपल एक–दूसरे से अलग हो चुका है।
जन्नत जुबैर और फैजू ने एक–दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। पहले जन्नत ने फैजू को अनफॉलो किया, जिसके बाद फैजू ने भी वही कदम उठाया। इस हरकत के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। जन्नत ने फैजू को अनफॉलो करने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि हमें वर्तमान को अपनाना, बीते हुए को छोड़ना, और भविष्य पर भरोसा रखना चाहिए।
परेशान हैं फैंस
जन्नत की पोस्ट के नीचे फैंस लगातार उनके और फैजू के रिश्ते को लेकर सवाल कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को बातचीत करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि वे अपनी परेशानियों का हल निकाल सकें। वहीं, कुछ फैंस इसे सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं, उनका कहना है कि शायद किसी ब्रांड प्रमोशन के लिए दोनों ने एक–दूसरे को अनफॉलो किया है। हाल ही में, जब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की होस्ट फराह खान ने मजाक में कहा कि वह इस साल फैजू की शादी करवाकर उन्हें ‘जन्नत‘ की सैर कराएंगी, तो फैजू शर्म से लाल हो गए थे।