Malaika Arora के डांस पर Arjun Kapoor : कई दिनों बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ एक शो में नजर आए हैं। शो का प्रोमो सामने आते ही फैंस उनके फिर से साथ आने को लेकर कयास लगाने लगे हैं। वीडियो में अर्जुन, मलाइका की तारीफ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Table of Contents
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता एक समय खूब सुर्खियों में रहा, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। बावजूद इसके, फैंस की नजरें हमेशा इन पर टिकी रहती हैं। हाल ही में, दोनों को लंबे समय बाद साथ देखा गया, जिससे उनके फिर से करीब आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी उनके पैचअप की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान का है।
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म Mere Husband Ki Biwi 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले पूरी टीम जोर–शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अर्जुन कपूर रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर VS सुपर डांसर में नजर आए, जहां मलाइका अरोड़ा जज के तौर पर मौजूद थीं। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें मलाइका अपने हिट गानों पर डांस करती दिखीं, जबकि अर्जुन उन्हें टकटकी लगाए देखते नजर आए।
Malaika Arora के डांस पर Arjun Kapoor : अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ
लेकिन सबसे खास पल तब आया जब एक्टर से मलाइका के डांस पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरी बोलती सालों से बंद है, और मैं अभी भी चुप ही रहना चाहता हूं।“ मलाइका भी उनकी बात पर हंसते हुए सहमति जताती हैं। इसके बाद अर्जुन ने कहा, “मुझे अपने पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला, जो उनके करियर के बेहतरीन गानों में से हैं।“ आगे उन्होंने मलाइका की तारीफ करते हुए कहा, “जिस तरह का म्यूजिक और परफॉर्मेंस है, ऐसे आइकॉन को ट्रिब्यूट देना, जो अब भी कमाल कर रही हैं, वाकई शानदार है। बधाई हो मलाइका, आपको पता है कि आपके ये सारे गाने मुझे कितने पसंद हैं।
फैन्स भी कर रहे साथ होने की बात
शो के दौरान अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग को फैन्स ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने सिर्फ उनके साथ होने को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, “दोनों को साथ देखकर अच्छा लग रहा है,” जबकि दूसरे ने पूछा, “इनका तो ब्रेकअप हो चुका था ना?” हालांकि, अब तक दोनों के दोबारा साथ आने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम 2′ के प्रमोशन के दौरान खुद को सिंगल बताया था। वहीं, अगर उनकी फिल्म ‘Mere Husband Ki Biwi’ की बात करें तो इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। यह एक मजेदार लव ट्रायंगल है, जिसमें भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर 1 फरवरी को रिलीज किया गया था।