Aitraaz 2: प्रियंका चोपड़ा ने 20 साल पहले हिंदी सिनेमा में विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके शानदार अभिनय की खूब सराहना हुई थी। यह फिल्म ऐतराज थी, और अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। हालांकि, इस बार प्रियंका नहीं, बल्कि एक नई अभिनेत्री इसमें नजर आ सकती हैं।

Priyanka Chopra ने अपने करियर की शुरुआत से ही चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर यह साबित कर दिया था कि वह रुकने वाली नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में लीड एक्ट्रेसेस आमतौर पर नेगेटिव रोल से बचती हैं, लेकिन प्रियंका ने 20 साल पहले ही इस धारणा को तोड़ दिया था। साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म ऐतराज में उनके विलेन वाले किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। भले ही उनका किरदार नेगेटिव था, लेकिन वह फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस करीना कपूर से ज्यादा पसंद की गई थीं। पिछले कुछ समय से ऐतराज 2 को लेकर चर्चा जोरों पर है। सुभाष घई अपनी इस थ्रिलर फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं और मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस भी फाइनल कर ली है।

हाल ही में खबर आई थी कि ऐतराज 2 में प्रियंका चोपड़ा लीड कास्ट का हिस्सा नहीं होंगी और उन्हें पहले ही फिल्म के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की बड़ी वजह अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के पुराने अफेयर की चर्चाएं मानी जा रही हैं। हालांकि, इसी बीच जानकारी मिली है कि मेकर्स ने ऐतराज 2 के लिए तापसी पन्नू को फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस पर न तो मेकर्स और न ही एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स को फिल्म की कहानी मिल गई है और उन्हें यह स्टोरी काफी पसंद भी आई है।

Aitraaz 2: ‘ऐतराजके सीक्वल के लिए मेकर्स की पसंद

सुभाष घई ने हाल ही में ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रियंका ने हिम्मत दिखाई और इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाया। यही वजह है कि मुक्ता आर्ट्स द्वारा बनाई गई ऐतराज में उनका अभिनय आज 20 साल बाद भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। इसके साथ ही घई ने यह भी खुलासा किया कि ऐतराज 2 की स्क्रिप्ट पर पिछले तीन सालों से काम किया जा रहा है। अगर इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल निभाती हैं, तो यह उनके करियर के लिए एक शानदार मौका होगा, क्योंकि वह थप्पड़, पिंक और हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों में दमदार और स्वतंत्र महिला किरदारों के लिए जानी जाती हैं।

जरूर  पढ़े :-      यश, प्रियंका चोपड़ा और फिल्मों के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले विलेन – फीस और तुलना

एक्शन फिल्म को लेकर बिजी हैं तापसी पन्नू

ऐतराज 2 का निर्देशन अमित राय करेंगे, जिन्होंने इससे पहले ओह माय गॉड 2 का भी निर्देशन किया था। वहीं, तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान के साथ डंकी में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज होकर हिट साबित हुई थी। अब जल्द ही तापसी अपनी आगामी एक्शन फिल्म गांधारी में नजर आएंगी।

Your Comments