आपने निश्चित ही NATO का नाम सुना होगा; यदि नहीं सुना है, तो आप चिंतित नहीं हों, इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि NATO क्या है, और कौन-कौन से देश इसमें शामिल हैं। वर्तमान में, रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे हमलों के संदर्भ में NATO पर चर्चा हो रही है।

वर्तमान में, इस विषय पर चर्चा हो रही है कि क्या NATO अपने कर्त्तव्यों से बच रहा है। अधिकांश यूरोपीय लोग मानते हैं कि NATO ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किया है। यह तब हुआ, जिसके कारण ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है.

रूस चाहती है कि यूक्रेन को NATO का सदस्य नहीं बनने दिया जाए, क्योंकि यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने का इरादा किया था। इसलिए आपके लिए यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि NATO क्या है, और कौन-कौन से देश इसमें शामिल हैं। NATO का पूरा नाम और इसका उद्देश्य भी जानने के लिए, इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

जैसा की आप सभी जानते है की नाटो बहुत से देशों का एक संगठन है। ऐसा ही एक संगठन है European देशों का। क्या आप यह जानते है की इस संगठन में कौन कौन से देश शामिल है।

NATO क्या है | NATO Kya Hai ?

नाटो का पूरा नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (North Atlantic Treaty Organisation) है और यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य राजनीतिक और सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्य देशों को स्वतंत्रता और सुरक्षा की गारंटी देना है और सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग के माध्यम से देशों के बीच संघर्ष को रोकना है।

इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को दूसरे विश्व युद्ध के बाद की गई थी और इसमें 30 देश शामिल हैं। नाटो के संस्थापक सदस्य देशों में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका शामिल हैं।

नाटो के गठन के समय किए गए समझौते के अनुसार, उसके मुताबिक कोई यूरोपीय देश जब चाहे, वह इसमें शामिल हो सकता है, और उनके लिए दरवाजा हमेशा ही खुला रहता है। इसके साथ ही, इसमें सभी देशों के लिए सुरक्षा प्रावधान भी है।

जरूर पढ़े :-   सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं, ग्रेजुएट करें आवेदन

नाटो के नियमों के तहत, यदि कोई देश, जो नाटो का सदस्य नहीं है, इसके सदस्य पर हमला करता है, तो सभी सदस्य देश मिलकर उसकी रक्षा करेंगे। यूक्रेन अभी तक नाटो का सदस्य नहीं बना है, इसलिए नाटो के सदस्य उसकी मदद में सीधे तौर पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा सीधे रूप से यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं।

NATO के उद्देश्य

  1. यूरोप पर आक्रमण के समय अवरोधक की भूमिका निभाना।
  2. पश्चिम यूरोप के देशों को एक सूत्र में संगठित करना।
  3. नाटो के 6 सदस्य एक दूसरे देशों के माध्यम सुरक्षा प्रदान करना।
  4. प्रत्यक्ष रूप से अमेरिका यह चाहता है की पूरे विश्व पर उसका शाशन हो।
  5. इसका उद्देश्य यह भी है की यूरोप को आर्थिक विकास के लिए कार्यक्रम द्वारा यूरोपीय राष्ट्रों के लिए सुरक्षा प्रदान करना हैं।

NATO में कौन-कौन से देश हैं | Countries In NATO

  1. कनाडा (Canada) सन 1949 में शामिल।
  2. फ्रांस (France) सन 1949 में शामिल।
  3. डेनमार्क (Denmark) सन 1949 में शामिल।
  4. आइसलैंड (Iceland) सन 1949 में शामिल।
  5. बेल्जियम (Belgium) सन 1949 में शामिल।
  6. इटली (Italy) सन 1949 में शामिल।
  7. नीदरलैंड (Netherland) सन 1949 में शामिल।
  8. नॉर्वे (Norway) सन 1949 में शामिल।
  9. लक्जमबर्ग (Luxumberg ) सन 1949 में शामिल।
  10. पुर्तगाल (Portugal) सन 1949 में शामिल।
  11. यूनान (Yunan) सन 1952 में शामिल।
  12. स्पेन (Spain) सन 1982 में शामिल।
  13. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) सन 1949 में शामिल।
  14. जर्मनी (Germany) सन 1955 में शामिल।
  15. यूनाइटेड राज्य अमेरिका (United States of America ) सन 1949 में शामिल।
  16. टर्की (Turkey) सन 1952 में शामिल।
  17. चेक रिपब्लिक (Czeck Republic) सन 1999 में शामिल।
  18. पोलैंड (Poland) सन 1999 में शामिल।
  19. बुल्गारिया (Bulgaria) सन 2004 में शामिल।
  20. लातविया (Latvia) सन 2004 में शामिल।
  21. हंगरी (Hungary) सन 1999 में शामिल।
  22. एस्तोनिया (Estonia) सन 2004 में शामिल।
  23. रोमानिया (Romania) सन 2004 में शामिल।
  24. लिथुआनिया (Lithuania) सन 2004 में शामिल।
  25. क्रोएशिया (Croatia) सन 2009 में शामिल।
  26. मोंटेनिग्रो (Montenegro) सन 2017 में शामिल।
  27. अल्बानिया (Albania) सन 2009 में शामिल।
  28. स्लोवाकिया (Slovakia) सन 2004 में शामिल।
  29. स्लोवेनिया (Slovenia) सन 2004 में शामिल।
  30. नार्थ मैसेडोनिया (North Macedonia) सन 2020 में शामिल।
  31. फ़िनलैंड (Finland) सन 2023 में शामिल।

NATO से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Que1 नाटो का हेडक्वार्टर कहा स्तिथ हैं ?
Ans नाटो का हेडक्वार्टर ब्रूसेल बेल्जियम में स्थित है।

Que2 नाटो का CEO कौन है ?
Ans नाटो का CEO जेन्स स्टोलटेनबर्ग हैं।

Que3 नाटो की स्थापना संस्थापकों द्वारा कहा की गयी थी ?
Ans नाटो की स्थापना संस्थापकों द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन में की गयी थी।

Que4 नाटो की आधिकारिक भाषा कौनसी है ?
Ans नाटो की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ़्रांसीसी हैं।

Que5 नाटो के किस सदस्य देश के पास कोई भी सेना नहीं हैं ?
Ans नाटो के आइसलैंड के पास कोई भी सेना नहीं हैं।

Que6 NATO में कितने देश है ?
Ans NATO में 31 देश है।

 

 

Your Comments