क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं तथा उनके नाम क्या हैं? हमारे भारत देश में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? अगर आपको इन सवालों के जवाब नहीं मालूम हैं तो कोई चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं की भारत में कितने राज्य हैं तथा केंद्र शासित प्रदेश भी। तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप अच्छे से जान सकेंगे। पहले भारत में 29 राज्य थे और सात केंद्र शासित राज्य थे। लेकिन हाल की कुछ समय पहले भारत के जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 370 हटने के बाद इसको राज्य से हटाकर केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल कर दिया गया है। अगर आप इस प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

भारत क्षेत्रफल के मुताबिक दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इस क्षेत्रफल की वजह से यहां विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसके बारे में हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानेंगे।

जानिए वर्तमान भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं

भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश होने के साथ-साथ विविधताओं से भी भरा हुआ है। इन विविधताओं को ध्यान में रखते हुए, देश को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। तेलंगाना राज्य की निर्माण, जम्मू-कश्मीर राज्य की विभाजन, लद्दाख का केंद्र शासित प्रदेश बनना, और दमन और दीव, तथा दादर और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों के संयोजन के बाद, देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में बदलाव हुआ है। वर्तमान समय में, हमारे देश में 28 राज्य हैं (जम्मू-कश्मीर को अभी तक केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा है) और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इससे अब आपको पता चल गया होगा कि भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। अब आइए हम जानते हैं कि भारत में कितने राज्य हैं और उनकी राजधानियां।

इंडिया में कितने स्टेट है | States of India

भारत में राज्यों का गठन भाषाई आधार पर हुआ है। स्वतंत्रता के बाद, भारत में राज्यों की संख्या में वृद्धि हुई है क्योंकि अलग-अलग समयों पर नए राज्यों का गठन हुआ है। वर्तमान में, भारत में 28 राज्य हैं। इन 28 राज्यों के नाम और उनकी राजधानियाँ निम्नलिखित हैं

क्रम सं.राज्यराजधानी
1अरुणाचल प्रदेशईटानगर
2उत्तरप्रदेशलखनऊ
3तेलंगानाहैदराबाद*
4तमिलनाडुचेन्नई
5असमदिसपुर
6मेघालयशिलांग
7ओडिशाभुवनेश्वर
8कर्नाटकबेंगलोर
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10महाराष्ट्रमुंबई
11गोवापणजी
12बिहारपटना
13छत्तीसगढ़रायपुर
14त्रिपुराअगरतला
15सिक्किमगंगटोक
16मणिपुरइंफाल
17मिजोरमआइजोल
18पंजाबचंडीगढ़
19हरियाणाचंडीगढ़
20उत्तराखण्डशीतकालीन -देहरादून,
ग्रीष्मकालीन-गैरसैंण
21पश्चिमी बंगालकोलकाता
22गुजरातगांधीनगर
23झारखण्डराँची
24केरलतिरुवनंतपुरम
25नागालैण्डकोहिमा
26मध्यप्रदेशभोपाल
27राजस्थानजयपुर
28आंध्र प्रदेशविशाखापत्तनम

केंद्र-शासित प्रदेश क्या होता है।

केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन सीधे केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसके लिए, सरकार द्वारा उप-राज्यपाल की नियुक्ति की जाती है, जो केंद्र शासित प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। वर्तमान में, भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

जरूर पढ़े :-    कुतुब मीनार की लम्बाई कितनी है

भारत के केंद्र शासित प्रदेश-

भारत के केंद्र-शासित प्रदेश | Union Territories of India

क्रम सं.केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
1अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहपोर्ट-ब्लेयर
2लक्षद्वीपकवारत्ती
3दादर और नगर हवेली और दमन और दीवदमन
4दिल्लीनयी दिल्ली
5जम्मू-कश्मीरग्रीष्मकालीन-जम्मू
शीतकालीन-श्रीनगर
6लद्दाखलेह
7चंडीगढ़चंडीगढ़
8पुदुचेरीपांडिचेरी

भारत के राज्यों से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

तो दोस्तों अब हम आप सभी को यहाँ पर भारत के राज्यों के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताये है। इसलिए यह जानने के लिए दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए

  • जनसंख्या के अनुसार देखा जाये तो भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।
  • अगर क्षेत्रफल के मुताबिक देखा जाए तो राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जिसका क्षेत्रफल करीब क्षेत्रफल 342,239 km² है।
  • क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • जनसंख्या के मुताबिक़ भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।

Bharat Me Kitne Rajya Hai से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

Que भारत के कितने राज्य है?

Ans वर्तमान में भारत में 28 राज्य है।

Que वर्तमान में हमारे देश में कितने केंद्र शासित प्रदेश है ?

Ans वर्तमान में हमारे देश में 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

Que केंद्र शासित प्रदेश क्या होता है?

Ans केंद्र शासित प्रदेश केंद्र सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित क्षेत्र होता है जिसका प्रशासन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक द्वारा किया जाता है।

Que हमारे देश में राज्यों को किस आधार पर पुनर्गठित किया गया है?

Ans भारत में राज्यों का पुनर्गठन भाषा के आधार पर किया गया है।

Que 370 हटने के बाद भारत में कुल कितने राज्य हैं?

Ans 370 हटने के बाद भारत में अब 28 राज्य हैं। 370 हटने से पहले देश में 29 राज्य थे जो कि 2018 में तेलंगाना राज्य के बनने से बढ़ा था।

Que जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Ans जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

Que जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

Ans जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

 

Your Comments